“बसुधैव कुटुम्बकम” के स्वरुप संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का भ्रमण , मानव अधिकार , निशस्त्रीकरण और सतत धारणीय विकास आदि पर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी , दृश्य श्रव्य प्रदर्श के अवलोकन श्रवण सम्मिलन का अवसर मिला

शुभ् श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर “बसुधैव कुटुम्बकम” के स्वरुप संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का भ्रमण , मानव अधिकार , निशस्त्रीकरण और सतत धारणीय विकास आदि पर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी , दृश्य श्रव्य प्रदर्श के अवलोकन श्रवण सम्मिलन का अवसर मिला।
संयुक्त राष्ट्र United Nations विश्व् का सर्वाधिक शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय संगठन है , जिसके उद्देश्य है, अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत रहना ।
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।
द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य मे फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए।
संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे।
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मे १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा , सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद,सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है।
संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को “राज भाषा” स्वीकृत किया है अरबी , चीनी , अंग्रेज़ी , फ़्रांसीसी , रूसी और स्पेनी , परंतु इन में से केवल दो भाषाओं को संचालन भाषा माना जाता है अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी । हिंदी को भी राजभाषा में सम्मिलित करने की मांग प्रचलित है। #UN #UNGA #NYC